ब्रह्मा जी ने सबसे पहले ध्यान की अवस्था में सात ऋषियों को उत्पन्न किया था। ये सभी बेहद दिव्य और शक्तियों से युक्त थे। इन्ही सात ऋषियों को सप्त ऋषि कहा गया है। इनका नाम क्रतु, पुलह, पुलस्त्य, अत्रि, अंगिरा, वसिष्ठ और मरीचि हुए। इसके बाद ब्रह्मा जी ने अपनी ग्रीवा से नारद जी को पैदा किया था। जब नारद जी का प्राकट्य हुआ तो ब्रह्मा जी ने नारद जी से भी वही अनुरोध किया जो उन्होंने चार कुमारों से किया था।
ब्रह्मा जी ने नारद जी से कहा कि पुत्र अब तुम्हे इस संसार के निर्माण में अपना योगदान देना चाहिए लेकिन नारद जी ने भी चार कुमारों की तरह ही मना कर दिया। उन्होंने कहा कि मेरे लिए इस लौकिक जगत का कोई महत्त्व नहीं है। मुझे सिर्फ नारायण का धाम ही अच्छा लगता है। वह समय और स्थान के बंधन से मुक्त है। मुझे परम आनंद का रस प्राप्त करना है ना की इस भौतिक जगत में मन को लगाना है।
ब्रह्मा ने जब नारद जी के इस प्रकार के वचन सुने तो वो बेहद क्रोधित हो गए। निराशा का भाव उनके चेहरे पर साफ़ दिखाई देने लगा। उन्होंने नारद जी से कहा कि अगर हर कोई इस भौतिक संसार से स्वयं को दूर कर लेगा तो सृष्टि का कार्य कैसे होगा ? इस प्रकार के वचन कहकर उनके क्रोध की ज्वाला और भड़क उठी और उन्होंने नारद को गंधर्व बन जाने का शाप दे दिया। लेकिन नारद जी ने भी पलटकर वो किया जिसकी किसी ने उम्मीद नहीं की थी।
नारद जी ने ब्रह्मा जी को शाप दे दिया। उन्होंने ब्रह्मा से कहा कि जिस प्रकार आप अपने क्रोध को रोक पाने में विफल हुए है ठीक उसी प्रकार आप अपने काम को भी नहीं रोक पाओगे। आपके मन में एक ऐसी इच्छा पैदा हो जायेगी जो नहीं होनी चाहिए और बाद में आपको उसका मूल्य चुकाना पड़ेगा। नारद जी के इस शाप को सुनकर ब्रह्मा जी बेहद दुःखी हो गए।
उन्हें अपने ही पुत्र से इस प्रकार के व्यवहार की उम्मीद तो कतई नहीं थी। ब्रह्मा के नेत्रों से आंसू छलक आये। वो इतने दुखी हुए कि उनके कमल पुष्प की पंखुड़ी तक मुरझाने लगी।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)
1-नारद जी का प्राकट्य कैसे हुआ था?
प्रस्तुत कथा के अनुसार ब्रह्मा जी ने अपनी ग्रीवा से नारद जी को उत्पन्न किया था। उनके प्राकट्य के बाद ब्रह्मा जी ने उन्हें सृष्टि निर्माण में सहयोग करने के लिए कहा।
2-नारद जी ने ब्रह्मा जी की बात मानने से क्यों इंकार किया?
नारद जी ने कहा कि उन्हें भौतिक संसार में कोई विशेष रुचि नहीं है। वे नारायण के धाम और परम आनंद की प्राप्ति को अपना उद्देश्य मानते थे।
3-ब्रह्मा जी ने नारद जी को क्या शाप दिया था?
कथा के अनुसार नारद जी द्वारा सृष्टि निर्माण में सहयोग से इंकार करने पर क्रोधित होकर ब्रह्मा जी ने उन्हें गंधर्व बनने का शाप दिया।
4-नारद जी ने ब्रह्मा जी को क्या शाप दिया था?
प्रस्तुत कथा के अनुसार नारद जी ने ब्रह्मा जी को शाप दिया कि जिस प्रकार वे अपने क्रोध को रोक नहीं सके, उसी प्रकार उनके मन में ऐसी इच्छा उत्पन्न होगी जिसे रोक पाना उनके लिए कठिन होगा।
5-नारद जी के शाप से ब्रह्मा जी की क्या स्थिति हुई?
नारद जी का शाप सुनकर ब्रह्मा जी अत्यंत दुःखी हो गए। उनकी आंखों से आंसू निकल आए और उनके दुख के कारण कमल पुष्प की पंखुड़ियां तक मुरझाने लगीं।








